मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पाकिस्तानी झंडा लहराने के शक में कुछ लोगों ने वर्ग विशेष के दो युवकों को पकड़कर पीटा दिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जब जांच की झंडा पाकिस्तान का नहीं था और युवकों को छोड़ दिया गया। लेकिन जिन लोगों ने बेवजह पीटा, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।