आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बहन को कई बार समझाया, लेकिन वह मान नहीं रही थी। पूरे गांव और समाज में बदनामी हो रही थी। आज भी बहन से उसकी बहस हो गई, गुस्से में आकर उसने गला घोंट दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
निवाड़ा गांव में नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दिया। उसने अपनी बहन की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
दो दिन पहले निवाड़ा गांव में एक किशोरी का शव कमरे में पड़ा मिला था। उसे लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिलने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए कई बिंदुओं पर जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह और गला दबाकर मौत होना सामने आया। मृतका के पिता हुस्नपाल ने अपने बेटे निखिल के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने हत्यारोपी निखिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी बहन का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर उसने कई बार अपनी बहन को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी निखिल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चुनरी भी बरामद की गई है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।