फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गैंगस्टर के दबाव में काम नहीं करती फिल्म इंडस्ट्री, लॉरेंस बिश्नोई पर बोले मुंबई के पूर्व कमिश्नर

Mon, 28 Oct 2024 09:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के पूर्व सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पहले की बात अलग थी। लेकिन आज के समय में मुंबई में सभी अभिनेता बिना किसी डर के काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बागपत के पूर्व सांसद डा. सत्यपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के पूर्व सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई की फिल्म इंडस्ट्री में दहशत होने को लेकर कहा कि मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री किसी गैंगस्टर के डर या दबाव में काम नहीं करती। वहां पहले व अब की परिस्थितियों में काफी फर्क है और आज के समय में सभी अभिनेता बिना दहशत के कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सहकारी गन्ना विकास समिति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सोमवार को बागपत पहुंचे पूर्व सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बागपत की धरती पर पहले ऐसे नेता पैदा हुए, जिन्होंने यहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उनकी अनदेखी के कारण जिला पिछड़ गया। यदि वह ईमानदारी से कार्य करते तो बागपत, रमाला व मलकपुर चीनी मिल की हालत खराब नहीं होती और किसानों को उनका हक मिलता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के धरने पर सिर्फ राजनीति होती है। जब किसान धरना देते हैं तो कुछ नेता पहुंचकर धरना समाप्त कराकर राजनीति करते हैं। वह इमानदारी से कार्य करते तो मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया नहीं होता। बागपत व रमाला चीनी मिल की क्षमता वृद्धि हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, किसानों के साथ खड़ा हूं। आज पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हित में खड़ी है। उनकी इमानदारी की नीयत है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें