फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंचायत में मारपीट, फिर जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस के सामने होता रहा संघर्ष, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Fri, 02 Jul 2021 03:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

यहां पंचायत में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं पुलिस के सामने भी संघर्ष होता रहा और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
बागपत में संघर्ष के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। यहां डौला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मेरठ-बागपत रोड पर पाला खींचकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस दौरान संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 12 लोगों से ज्यादा घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


डौला चौकी पुलिस के सामने भी संघर्ष होता रहा, पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमालुद्दीन और इरफान पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना सिंघावली अहीर में तहरीर दी है। 

उधर, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस का कहना है कि एनएचआई के द्वारा तोड़े गए मकान व नाली के निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पंचायत की गई। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें