फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बड़ौत में प्रसूता व गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा

Sat, 17 Apr 2021 08:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
dead body - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मृतका के परिजनों को शांत किया।

विज्ञापन


सादुलापुर निवासी अजनेश ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर बड़ौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत खराब होने पर अस्पताल से उसे रेफर कर दिया।

परिजन महिला को लेकर नगर के एक अन्य अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने महिला का उपचार करने का दावा किया और भर्ती कर लिया। आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि महिला की मौत चिकित्सक की लापरवाही से हुई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों व चिकित्सक से सारे मामले की जानकारी ली। पुलिस के सामने भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में कुछ गणमान्य लोगों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। इसके बाद वे बिना पुलिस कार्रवाई किए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें