फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में चलती कार में विवाहिता की पीटकर हत्या, पति और ससुरालवालों पर केस दर्ज, भाई ने बताई सनसनीखेज बात

Thu, 27 Nov 2025 08:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: शबगा गांव की दीपा की शादी सरूरपुरकलां गांव में गौरव से हुई थी। आरोप है कि पांच लाख रुपये की डिमांड पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति और अन्य ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
दीपा की फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शबगा गांव की दीपा (31) की पति गौरव समेत अन्य ने बड़ौत में कार में पहले पिटाई की और उसके बाद बड़ौत के अस्पताल में छोड़कर भाग गए। वहां आए परिजन उसे मेरठ के अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। दीपा के भाई शिवकुमार ने उसके पति गौरव निवासी सरूरपुरकलां, जेठ दीपक, सास पिंकी, जेठानी अनीता, कुलदीप और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और दिनभर घर में शव रखकर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन

 

हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शबगा गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसकी बहन दीपा की शादी वर्ष 2022 में गौरव निवासी सरूरपुरकलां के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दीपा पर मायके से पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई की गई। 

25 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में दीपा, उसका पति गौरव अपने दो दोस्तों के साथ आए हुए थे। शादी से वापस लौटते समय उनकी कार बड़ौत पहुंची तो दीपा ने फोन कर चलती कार में मारपीट करने के बारे में बताया। साथ ही यह भी कहा कि दहेज के पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर पति गौरव अपने दो दोस्तों के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
 

विरोध करने पर दीपा की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बड़ौत के निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर शबगा से मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए दीपा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दीपा की मौत हो गई। 

ये भी देखें...
UP: राज्य सूचना आयुक्त के व्हाट्सएप को हैक कर भेजे संदेश, मांगे 48-48 हजार रुपये, चौंक गए परिचित-रिश्तेदार    



 

बृहस्पतिवार को शव लेकर मायके वाले बड़ौत कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसके पति गौरव निवासी सरूरपुरकलां, जेठ दीपक, सास पिंकी, जेठानी अनीता, कुलदीप और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
 

उधर, शव लेकर शबगा पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और उसके बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। इसका पता चलने पर सीओ विजय कुमार तोमर समेत अन्य अधिकारी दीपा के मायके वालों को समझाकर अंतिम संस्कार कराने पहुंचे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके चलते बृहस्पतिवार देर रात तक अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका।
 

दीपा के दो वर्ष व आठ माह के बच्चे
दीपा की मौत होने से उसके दो बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया। दीपा का एक बेटा दो वर्ष और दूसरा आठ माह का है।

पुलिस को मिली वीडियो रिकॉर्डिंग
शिव कुमार ने बताया कि जिस समय दीपा की कार में पिटाई की गई, उसने मोबाइल से वीडियो बनाने का भी प्रयास किया। कार में मारपीट की वीडियो भी बनाई गई, जो पुलिस को मिल गई है। उन्होंने जांच में वीडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल करने की मांग की।

 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
विवाहिता की हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अंतिम संस्कार के लिए उसके मायके वालों को भी समझाया गया। जांच के आधार पर पूरी घटना में कार्रवाई की जाएगी। 
- विजय कुमार तोमर, सीओ बड़ौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें