फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उधार दिए तीन लाख रुपये पहुंचा था कारोबारी, कर्जदार ने छोड़ा पालतू कुत्ता, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 27 Jun 2026 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के गांवड़ी गांव में उधार के तीन लाख रुपये मांगने पहुंचे दूध कारोबारी पर पालतू कुत्ता छोड़ने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
CCTV में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में अमीनगर सराय क्षेत्र के गांवड़ी गांव में उधार के रुपये मांगने पहुंचे एक दूध कारोबारी पर कथित तौर पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तीन लाख रुपये मांगने पहुंचा था कारोबारी
मेरठ जिले के रसूलपुर निवासी रमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांवड़ी निवासी सोनू के साथ दूध का कारोबार था। कारोबार के दौरान सोनू पर उसके तीन लाख रुपये बकाया रह गए थे। पिछले एक वर्ष से दोनों के बीच कारोबार भी बंद था। रमन का आरोप है कि बुधवार सुबह वह अपने रुपये मांगने के लिए सोनू के घर पहुंचा। वहां सोनू नहीं मिला। इसी दौरान उस पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया, जिसने हमला कर कई जगह काट लिया।

यह भी पढ़ें: सियासत: मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, वेस्ट यूपी की बढ़ सकती भागीदारी, अरुण गोविल को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ हमला
घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुत्ता रमन पर झपटता हुआ दिखाई दे रहा है। नीचे गिरने के बाद भी कुत्ता लगातार उस पर हमला करता है। पास में मौजूद एक महिला उसे बचाने का प्रयास करती है, लेकिन कुत्ता नहीं रुकता। वीडियो में दिखाई देता है कि जान बचाकर भागने के दौरान भी कुत्ता कई बार रमन पर हमला करता है।

घायल का मेरठ में उपचार, जांच शुरू
हमले में घायल रमन को पहले पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें