फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले- किसी को रंग डालने पर आपत्ति है तो होली पर घर से न निकले

Sun, 09 Mar 2025 12:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि देश में रहने वालों को संविधान मानना होगा। कोई शरीयत के हिसाब से चलना चाहता है तो सऊदी अरब चला जाए। वहीं एएमयू में होली खेलने से कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक नंद किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी क्रिकेटर मोहम्मद शमी व संभल के सीओ अनुज चौधरी के पक्ष में खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शमी के पानी पीने पर कुछ लोग कह रहे हैं कि उसने अपराध कर दिया। ऐसे लोग समझ जाएं कि यह देश संविधान से चलेगा, फतवों से नहीं। वह शनिवार को भागोट गांव में होली मिलन समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

 

नंदकिशोर गुर्जर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में रहने वालों को संविधान मानना होगा। अगर, कोई शरीयत के हिसाब से चलेगा तो वह सऊदी अरब चला जाए। सरकार ऐसे लोगों का इलाज करने का कार्य कर रही है। 

उन्होंने सीओ अनुज चौधरी के होली के दिन मुस्लिमों के घर से नहीं निकलने वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह सही कह रहे हैं। अगर, होली मनाने व रंग डालने से किसी की आस्था को ठेस पहुंचती है तो वह घर से न निकले। होली का पर्व मनमुटाव दूर करके भाईचारे के लिए होता है। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में होली खेलने के लिए अनुमति लेने के आदेश को लेकर उन्होंने कहा कि किसी की हैसियत नहीं है कि होली खेलने पर कोई रोक लगाए। यह योगी की सरकार है और इसमें कोई गलतफहमी में न रहे।
 
विज्ञापन

गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर के नाम बदलने की मांग उठने को लेकर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यहां कत्लेआम करके लूटपाट की, उनके नाम पर किसी स्थान का नाम नहीं होना चाहिए। यह शर्मनाक है और इनके नाम जल्द बदलने चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और बालिग होने तक बच्चों को मोबाइल से दूर रखा जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें