बागपत में 19 साल के दूल्हे की शादी रुक गई।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में बिनौली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को आई दो बहनों की बरात में एक बहन की शादी रुक गई। जिसमें दूल्हा 19 साल का निकलने के कारण बरात वापस लौटा दी गई। जिसको लेकर शादी समारोह में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिन्हें पुलिस ने शांत कराया।
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों की शादी मंगलवार को होनी तय की गई थी। जिसमें बड़ी बहन की बरात बागपत और छोटी बहन की बरात मेरठ के रोहटा क्षेत्र से आई। जिसमें मेरठ के रोहटा क्षेत्र से आई बरात में दूल्हे की उम्र कम होने की सूचना पर जनहित फाउंडेशन की टीम बिनौली पुलिस के साथ शादी समारोह में पहुंच गई। जहां पुलिस ने दूल्हे की उम्र की जांच कराई तो दस्तावेजों में वह 19 साल का निकला।