फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, कड़कड़डूमा कोर्ट कर्मी की हत्या, चार गाड़ियों में आए थे 25 हमलावर

Sun, 24 Nov 2024 11:35 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

शामली में रविवार रात एक शादी में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
धरमेश्वर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत स्थित छपरौली के शेरपुर लुहारा गांव में कड़कड़डूमा कोर्ट के कर्मचारी धरमेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उनके भाई को भी गोली लगी है। बचाव में आए परिवार के सात लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

 

शामली के ग्रीन सिटी मैरिज होम में डीजे पर डांस करने को लेकर धरमेश्वर के परिवार का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। इसके बाद जमकर मारपीट हुई थी। शामली पुलिस ने मौके पर बरातियों को समझाकर शांत करा दिया था। 

इस विवाद में रविवार रात डेढ़ बजे गाजियाबाद के सीकरी गांव के 20-25 लोग चार गाड़ियों में आए और धर्मेश्वर के घर पर हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से धर्मेश्वर की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे अनमोल और अनुराग, धर्मेश्वर के बड़े भाई परमेश्वर के बेटे कार्तिक, अनुराग के फूफा अरुण का बेटा हर्ष, दादी बिरमती समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची छपरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें