फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी को पीटा, घूंसे मारे, कपड़े फाड़े, सीओ ने भी किया लाइनहाजिर

Sun, 19 Apr 2026 01:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Bajrang Dal vs Police in Baghpat: शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ता लव जिहाद का पुतला जलाने पहुंचे थे। ड्यूटी न होने के बावजूद सिपाही संदीप कुमार पुतला छीनने पहुंच गया। सीओ का कहना है कि ये सिपाही की लापरवाही है। 
विज्ञापन
सिपाही से मारपीट करते बजरंग दल कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर लव जिहाद का पुतला छीनने से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिपाही संदीप कुमार की पिटाई कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। ड्यूटी नहीं होने के बाद भी वह बिना वर्दी वहां पहुंचकर पुतला छीन रहा था। इसके बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ विजय चौधरी की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने सिपाही संदीप कुमार को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

 

बजरंग दल के कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष यशपाल शास्त्री के नेतृत्व में लव जिहाद का पुतला जलाने राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ता खड़े होकर पुतला जलाने की तैयारी करने लगे, तभी बिना वर्दी के वहां आए कोतवाली में तैनात सिपाही संदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीन लिया। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और सिपाही संदीप कुमार से भिड़ गए। उन्होंने सिपाही पर घूंसों से हमला कर दिया। वहां खड़े यातायात पुलिस के सिपाहियों ने सिपाही संदीप कुमार को बचाकर एक तरफ किया।

कार्यकर्ता तब भी पीछा करके मारपीट करते रहे और सिपाही संदीप के कपड़े फट गए। इस दौरान दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई हुई। सिपाही संदीप कुमार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वह सिपाही पर कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाकर धरना देकर बैठ गए। आधा घंटा तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। इसकी सूचना पर आए सीओ विजय चौधरी और सीओ यातायात विजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराकर जाम खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 

पुतला जलाकर शहर में जुलूस निकाला
राष्ट्र वंदना चौक पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का पुतला जलाया। इसके बाद जुलूस निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम अमरचंद वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष यशपाल शास्त्री ने बताया कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर पुतला जलाने आए थे, तभी सिपाही ने अभद्र व्यवहार किया।

राष्ट्र वंदना चौक पर नहीं थी सिपाही की ड्यूटी
राष्ट्र वंदना चौक पर हुई घटना के बाद सिपाही संदीप कुमार को लाइनहाजिर कर दिया गया। साथ ही पूरे मामले की जांच सीओ विजय कुमार को सौंप दी गई। जांच में पता चला कि सिपाही संदीप की ड्यूटी राष्ट्र वंदना चौक पर नहीं थी। इसके बाद भी बिना वर्दी वहां पहुंचकर पुतला छीन लिया।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
लापरवाही उजागर होने पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीओ को पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा गया है, जिससे पूरी बात स्पष्ट हो जाएगी।
-सूरज कुमार राय, एसपी।

ये भी देखें...
UP: एके-47 व हैंड ग्रेनेड वाली वीडियो कॉल, साउथ अफ्रीका से आई फ्लाइट, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा बिजनौर का मैजुल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें