बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम ह्दय शंकर तिवारी
- फोटो : amar ujala
बागपत। जिलाधिकारी ह्दय शंकर तिवारी ने कहा कि विधान सभा चुनाव को शांति एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिये बागपत व हरियाणा के जिला प्रशासन का समन्वय रहेंगा। बॉर्डर पर पूरी तरह निगरानी रखेगी। जिससे अपराधी, असामजिक तत्व अवैध हथियार व शराब लेकर यहां पर न आ पाए।
डीएम ह्दय शंकर तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय शंकर राय के अलावा बागपत के अफसरों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सोनीपत जनपद के डीसी के.मुकंद, एसडीएम सोनीपत निशांत यादव, एसडीएम सिंभालकर गौरव कुमार डीएसपी निर्मल नागर के साथ चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के संबंध में मिटिंग हुई। डीएम ने कहा कि चुनाव के संबंध में दोनो राज्य के अधिकारी आपस में वार्ता करते रहेंगे। हरियाणा के रास्ते आने वाली शराब, अवैध हथियार एवं अवैध धन आदि पर सोनीपत एवं पानीपत जनपद के अधिकारीगण कडी नजर रखेंगे और कोई भी अवांछित तत्व एवं सामग्री जनपद के अन्तर्गत प्रवेश नही होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी घटना की सूचना डायल 100 पर भी दी जा सकती है। जनमानस की समस्याओं का आपसी सहयोग और समन्वय से निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता के हितों का ध्यान रखा जायेगा और दोनो जनपदों के अधिकारी आपसी समन्वय रखकर काम करेंगे। आबकारी विभाग की टीमे एवं उडनदस्ता की टीमें तथा अन्य टीम निगरानी कार्यो में लगी है। डीसी सोनीपत के.मुकंद, ने कहा कि बागपत की सीमा से सटे हरियाणा के समस्त थानों की पुलिस को मुस्तैद किया जायेगा और निगरानी बढाये जाने के निर्देश दिये जायेंगे। बागपत में चुनाव को देखते हुए हरियाणा में बनी शराब बागपत न आने पाये और अवैध असलाह आदि पर नियंत्रण लगाया जायेगा। उन्होने कहा कि मतदान के दिन पूरी तरह से सतर्कता बरती जायेगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती थाना कुडली, राई, मुरथल, गन्नौर, रूवापोली सिंभालका के एसएचओ को पैनी नजर रखने के निर्देश दिये जायेगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजीजुल हक, सीओ श्वेताभ पांडेय मौजूद रहे।