खेकड़ा निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर आदिल नामक युवक से हुई थी। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी आदिल ने युवती को दिल्ली स्थित एक मोबाइल कंपनी में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया। नौकरी लगवाने के वादे के साथ उसने युवती को दिल्ली बुलाया।
युवती के अनुसार, आरोपी आदिल उसे दिल्ली के एक होटल में ले गया। वहां उसने कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया और युवती को पिला दिया। नशीला पदार्थ असर करने पर युवती अचेत हो गई। इसी दौरान आदिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।