फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में मुठभेड़: इनामी समेत दो गोकशों को लगी गोली, तमंचे और कारतूस हुए बरामद, एक पुलिसकर्मी भी घायल

Fri, 16 Jun 2023 12:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में मुठभेड़ : इनामी समेत दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने गोकशों के पास से बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा में बड़ागांव के जंगल में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर गोकशों ने फायर कर दिया। जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दस हजार रुपये का इनामी और उसका साथी गोली लगने से घायल हुआ। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की टीम बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे बड़ागांव के जंगल में दस हजार के इनामी गोकश के आने की सूचना पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दस हजार रुपये का इनामी गोकश रिजवान और शाहिद निवासी राशिद गेट लोनी को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। 

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बुझे तीन घरों के चिराग, हर तरफ मचा कोहराम, सदमे में तीनों परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि तभी गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और जंगल में भागने लगे। पुलिस टीम ने बाइक सवार गोकशों का पीछा कर घेराबंदी की। जहां मुठभेड़ में गोकश रिजवान और शाहिद गोली लगने से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

इसके अलावा गोकशों की गोली हाथ में लगने से सिपाही नितिन चौधरी भी घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। गिरफ्तार किये गये गोकश रिजवान ने दो साल पहले क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। जिनसे बाइक, दो तमंचे, कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार गोकशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें