वहीं, पुलिस और नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जिसके बाद मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के मायके वालों को बुलाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश
मायके वालों के इंतजार में रखा गया शव
फिरोजाबाद की रहने वाली विवाहिता रानी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव हबीबपुर नंगला गांव लाया गया। जहां बृहस्पतिवार रात तक उसके मायके वाले नहीं पहुंचे। जिसके चलते मृतका का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका और मायके वालों के इंतजार में शव रखा रहा।