फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में मतगणना के बीच आई जांच रिपोर्ट, कई प्रत्याशी समेत 74 मिले कोरोना संक्रमित, मची अफरा तफरी

Sun, 02 May 2021 04:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में रविवार को एक ब्लाक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जबकि मतगणना के बीच कोरोना की जांच रिपोर्ट आई। जांच रिपोर्ट में कई प्रत्याशी समेत 74 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव परिणाम 2021: बागपत में मतगणना जारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रविवार को एक ब्लाक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मतगणना के बीच कोरोना की जांच रिपोर्ट आई। जांच रिपोर्ट में कई प्रत्याशी समेत 74 लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


वहीं छपरौली ब्लाक के मतगणना स्थल में कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें आज 200 प्रत्याशियों और एजेंटों की एंटीजन जांच की गई। इनमें से दो लोग पॉजिटिव मिले। उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।

इसके अलावा 29 अप्रैल को प्रत्याशी एवं एजेंटों समेत लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट आज आई है। आरटीपीसीआर जांच में 74 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से अफरा-तफरी मची है। अब विभाग मतगणना स्थल पर उनकी पहचान की कोशिश कर रहा है। लेकिन अभी तक उन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मतगणना स्थल पर काफी भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

UP Panchayat Chunav Result 2021: पश्चिमी यूपी के जिलों में प्रधान पद के परिणाम आने शुरू, जानें, कहां से कौन जीता

यूपी: ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए मैदान में उतरी सेना, विशेषज्ञों को किया गया अलर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें