इस मामले में उसकी पत्नी सीमा सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जेल प्रशासन ने सुनील राठी से मिलीभगत करके यह हत्या कराई है। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई थी और उसके बाद सीबीआई जांच के आदेश हुए थे। इसमें कहा गया था कि मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में क्यों शिफ्ट किया गया था? मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में शिफ्ट करने से पहले एक जुलाई से छह जुलाई के बीच उससे किन-किन लोगों ने मुलाकात की। इस तरह के कई अन्य बिंदुओं पर जांच होनी थी, लेकिन लखनऊ सीबीआई की जांच कई साल बाद भी लटकी रही तो उसके बाद वह जांच पिछले साल दिल्ली सीबीआई को ट्रांसफर की गई थी।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एनकाउंटर प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, मुठभेड़ में मारा गया था ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा
इस मामले में अब एक पत्र एसपी को भेजा गया कि बृहस्पतिवार से दो दिन के लिए सीबीआई की टीम बागपत में रहेगी और वह जिला जेल में जाकर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जांच करेगी।
सीबीआई की टीम मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिला जेल में आएगी। वह दो दिन तक यहां रहेगी और उनको जांच में सहयोग के लिए जेल प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
- मनीष कुमार मिश्र, एएसपी