फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सरकारी जमीन पर मिट्टी खनन, भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Apr 2023 01:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : सरकारी जमीन पर मिट्टी खनन करने के मामले में भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में सरूरपुर कलां गांव के जंगल में सरकारी जमीन पर मिट्टी खनन करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई कर दी, जिसमें भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष व उसके भाई के खिलाफ लेखपाल ने बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

 
लेखपाल मोहित तोमर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सरूरपुर कलां गांव के जंगल में खसरा संख्या 771 है, जो सरकारी भूमि में दर्ज है। उन्होंने बताया कि सरूरपुर कला गांव के ही रहने वाले भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष नीटू उर्फ बोक्का व उसके भाई सचिन ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से 11 हजार 120 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया। आरोप लगाया कि दोनों रास्ते की सरकारी भूमि से भी खनन कर मिट्टी को चोरी कर बेच दिया गया है और सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द व क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने नीटू उर्फ बोक्का व सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब रैंप पर उतरे नई-नई नस्ल के पशु, देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर बटोर रहे खूब सुर्खियां
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर नीटू बोक्का व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें