फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली में फंदे पर लटका मिला बागपत की छात्रा का शव, परिजन बोले- बेड से लगे थे पैर, हत्या की आशंका

Sun, 20 Sep 2026 10:35 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: बागपत के सिसाना रोड निवासी तनु दिल्ली के साकेत में किराये के मकान में बड़े भाई के साथ रहकर कोचिंग कर रही थी। परिजनों का कहना है कि तनु का शव फंदे पर लटका था और पैर बेड से लगे मिले। हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
बागपत में तनु के घर पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत शहर में सिसाना रोड पर जैन इंटर कॉलेज के पास रहने वाली छात्रा तनु मनचार्य (21) का शव शुक्रवार देर रात दिल्ली के साकेत में नीम सराय पार्ट-2 में कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। तनु वहां अपने बड़े भाई विपुल के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे परिवार वालों ने तनु की हत्या होने की आशंका जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शनिवार शाम परिजन शव लेकर बागपत आए और देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

 

शहर में जैन इंटर कॉलेज के पास रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि उनकी भतीजी तनु स्नातक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के साकेत में अपने बड़े भाई विपुल के साथ किराये के मकान में रहकर लेखपाल व लिपिक की भर्ती के लिए कोचिंग कर रही थी। बड़ा भाई विपुल एक निजी कंपनी में अकाउंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 
 

शुक्रवार की सुबह विपुल ड्यूटी पर चला गया था, जबकि तनु मकान में अकेली थी। रात करीब नौ बजे विपुल ड्यूटी से वापस आया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। विपुल ने दरवाजे में हाथ मारा तो दरवाजा खुल गया। विपुल ने अंदर जाकर देखा तो तनु अपने कमरे में पंखे पर रस्सी बांधकर बनाए गए फंदे पर लटकी हुई थी। उनके अनुसार तनु के पैर बेड पर टिके हुए थे। 

इसकी सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की और परिवार वाले भी देर रात दिल्ली पहुंच गए। विजय का कहना है कि तनु की हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की।
 

दो साल मुखर्जी नगर में रही तनु
विजय ने बताया कि तनु पिछले तीन साल से दिल्ली में रहकर कोचिंग कर रही थी। तनु दो साल तक मुखर्जी नगर में रही और पिछले चार माह से साकेत में अपने बड़े भाई के साथ रह रही थी। मृतका तनु चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसके परिवार में भाई विपुल, मनीष, बहन मनु, पिता विनोद और मां रह गई है। उनके भाई विनोद कैंटर चालक हैं।
 

एक सप्ताह पहले पूजा कराकर गई थी वापस
विजय कुमार ने बताया कि तनु काफी हंसमुख थी और शनिवार, रविवार की छुट्टी होने के चलते हर सप्ताह अपने बड़े भाई विपुल के साथ घर आ जाती थी। एक सप्ताह पहले घर में आयोजित पूजा कराने के बाद तनु वापस दिल्ली गई थी।
 

परिजन करते रहे फोन, रिसीव नहीं हुआ
विजय कुमार ने बताया कि तनु से परिवार वालों की दिन में दो तीन बार फोन पर बातचीत होती रहती थी। शुक्रवार को परिवार वालों ने दिन में तनु को फोन किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद परिवार वाले चिंतित हो गए थे। उन्होंने विपुल को फोन कर इसके बारे में बताया तो उसने ड्यूटी से वापस जाकर देखने के बारे में कहा। विपुल के वहां पहुंचते ही तनु की मौत होने की जानकारी मिली।
 
विज्ञापन

ये बोली सीओ
बागपत की युवती की दिल्ली में मौत होने की जानकारी मिली है। दिल्ली का मामला होने के कारण वहीं से कार्रवाई की जाएगी।
-सुकन्या शर्मा, सीओ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें