पिछली बार के सापेक्ष इस बार छह परीक्षा केंद्र अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 46 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए थे। इनमें से जिला शिक्षा समिति की ओर से छह केंद्र हटाकर चार नए केंद्रों का निर्धारण किया गया था। परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत अब जिले में 44 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि पिछली बार के सापेक्ष इस बार छह परीक्षा केंद्र अधिक है। गत वर्ष जिले में 38 परीक्षा केंद्र थे।
परीक्षा केंद्रों की सूची
बागपत। गांधी विद्यालय इंटर कालेज खेकड़ा, जैन इंटर कालेज खेकड़ा, नेहरू स्मारक इंटर कालेज फुलेरा, सेंट मैरी इंटर कालेज रटौल, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, देवनागरी इंटर कालेज खट्टा प्रह्लादपुर, आदर्श इंटर कालेज डौला, शीलचंद इंटर कालेज अमीनगर सराय, एमजीएम इंटर कालेज ढिकौली, नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कालेज बुढ़सैनी, जनता इंटर कालेज सूजरा, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, इंटरमीडिएट कालेज धनौरा सिल्वरनगर, डीएवी इंटर कालेज टटीरी, इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर खेड़की, वैदिक कन्या इंटर कालेज टटीरी, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कालेज फैजपुर निनाना, केएचआर इंटर कालेज खामपुर लुहारी, राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत, राजकीय इंटर कालेज दौज्ञा, सर्वहितकारी इंटर कालेज मीतली गौरीपुर, जनता इंटर कालेज पलड़ी, आर्य विद्यालय इंटर कालेज तेड़ा, गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट, श्री लाल बहादुर इंटर कालेज रंछाड, श्री जवाहर इंटर कालेज बामनौली, बीपी इंटर कालेज बिजवाड़ा, हरचंदमल जैन इंटर कालेज टीकरी, आर्य कन्या इंटर कालेज जिवाना, जनविजय इंटर कालेज कुर्डी नांगल, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कालेज किरठल, आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कालेज नंगला सिनौली, श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज छपरौली, श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज छपरौली, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली, मुस्लिम इंटर कालेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कालेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत, डीएवी इंटर कालेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा, गांधी विद्या निकेतन इंटर कालेज बुढ़पुर रमाला, राष्ट्रीय इंटर कालेज शबगा।
प्रस्तावित सूची से हटाए गए
बागपत। परिषद की ओर से प्रस्तावित किए गए परीक्षा केंद्र की सूची से जिला शिक्षा समिति ने एमएम इंटर कालेज खेकड़ा, कस्तूरबा इंटर कालेज खेकड़ा, सर्वहितकारी इंटर कालेज बिनौली, राजकीय हाईस्कूल चौबली, श्री अजितनाथ इंटर कालेज शेरपुर लुहारा और वित्तविहीन विद्यालय पारस इंटर कालेज दौझा को सूची से हटाया गया है।
जोड़े गए चार केंद्र
बागपत। जिला शिक्षा समिति की ओर से राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा, गांधी विद्या निकेतन इंटर कालेज बुढ़पुर रमाला, राष्ट्रीय इंटर कालेज शबगा और सर्वहितकारी इंटर कालेज मीतली को परीक्षा सूची में शामिल किया गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में बढ़ गए 885 परीक्षार्थी
बागपत। जिले में इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 499 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 376 परीक्षार्थी अधिक पंजीकृत है। कुल 32 हजार 754 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जबकि गत वर्ष 31 हजार 869 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
2020-21 की यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों का ब्यौरा
परीक्षा संस्थागत व्यक्तिगत कुल
बालक बालिका बालक बालिका
हाईस्कूल 9753 6451 268 76 16548
इंटरमीडिएट 8717 5798 1355 336 16206
कुल 18470 12249 1623 412 32754
----------------------------------------------
2019-2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों का ब्यौरा
परीक्षा संस्थागत व्यक्तिगत कुल
बालक बालिका बालक बालिका
हाईस्कूल 9307 6535 123 84 16049
इंटरमीडिएट 8656 5794 1103 267 15820
कुल 17963 12329 1226 351 31869