एक अलमारी में किसी भी पाली की परीक्षा में बचे प्रश्नपत्रों को, बंडल स्लिप को रखा जाएगा। वहीं एक रिजर्व प्रश्नपत्र के तौर पर सुरक्षित किया जाएगा। जिले में काफी संख्या में प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं और जो प्रश्नपत्र रह गए हैं, वह इसी सप्ताह में शिक्षा विभाग के पास पहुंच जाएंगे। स्ट्रांग रूम की इन अलमारियों की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। स्ट्रांग रूम की चाबी केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में सुरक्षित की जाएगी।
इसमें अलमारी खोलने, बंद करने का जिक्र लॉग बुक में किया जाएगा। लाॅग बुक केंद्र पर तैनात पुलिस गार्ड की निगरानी में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम में रखी आलमारियों को खोलने, बंद करने की कार्रवाई केंद्र व्यवस्थापक, वाहय केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही करना है। कंट्रोल रूम से भी प्रश्न पत्रों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
छह महीने तक रखी जाएगी रिकॉर्डिंग
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के पहुंचने से तीन दिन पहले से स्ट्रांग रूम स्थापित करना अनिवार्य होगा, जो सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। डीवीआर की रिकॉडिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होनी चाहिए। रिकार्डिंग छह माह तक रखी जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए नाइटविजन कैमरे होने चाहिएं।
जिले में प्रश्न पत्र पहुंचना शुरू हो गए हैं और इन्हें स्ट्रॉग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया गया है। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। -राघवेंद्र सिंह, डीआईओएस