फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मॉडल प्रश्नपत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मॉडल प्रश्नपत्र से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब विद्यार्थी इन मॉडल प्रश्नपत्र के माध्यम से अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले से लगभग 18 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। ऐसे में यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा की तैयारी लगातार जारी है। इसी क्रम में बोर्ड ने मॉडल प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभी तक स्कूलों, कॉलेजों में विद्यार्थी किताबों से पढ़ाई कर रहे थे ताकि यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित किए जा सकें। वह अब मॉडल प्रश्न पत्र से भी अपनी तैयारी कर सकते हैं। सबसे ज्यादा फायदा प्राइवेट (व्यक्तिगत) फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा, क्योंकि वह घर बैठकर बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी कर सकते हैं। जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ़ यशपाल शास्त्री ने बताया कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की सहुलियतें के लिए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र अपलोड किए हैं। इसकी मदद से विद्यार्थी तैयारी कर सकते हैं। मॉडल प्रश्नपत्र से छात्रों को प्रश्नों का प्रारूप समझने में मदद मिलेगी। छात्रों को भी इसके लिए जागरूक कर परीक्षा की तैयारियों में जुटने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें