धर्म नहीं, विकास होना चाहिए प्राथमिकता
अली खान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास की राह में धर्म को आड़े नहीं आना चाहिए। हिंदू हो या मुस्लिम, सभी के लिए बराबरी का भाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब सबको साथ लेकर चला जाएगा।
सामाजिक सौहार्द और भाईचारे पर संवाद
इस दौरान अभिनेता ने रालोद नेता डॉ. इरफान मलिक के आवास पर समाज के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और क्षेत्रीय विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।
अली खान ने कहा कि आज देश को नफरत नहीं, बल्कि संवाद, समझ और एकता की जरूरत है। उनकी बातें लोगों को सोचने पर मजबूर करती नजर आईं।
सकारात्मक संदेश के रूप में देखी गई मौजूदगी
स्थानीय लोगों ने अभिनेता अली खान की मौजूदगी को सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक सोच का प्रतीक बताया। उनका कहना था कि बड़ौत की पहचान अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि भाईचारे और विकास की सोच से भी बनेगी।