फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत के 50 युवाओं का यूपी पुलिस में चयन, दर्जी के बेटे सारंग ने हासिल की पहली रैंक; सच किया सपना

Thu, 15 Oct 2026 08:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: दोघट कस्बा निवासी लोकेंद्र दर्जी का काम करते हैं। उनकी बड़ी बेटी आशा उत्तर प्रदेश पुलिस में उन्नाव में तैनात हैं। छोटी बेटी आभा सीआईएसएफ में हैं। अब सारंग सिपाही बन गए हैं। तीनों बच्चों की सफलता से लोकेंद्र खुश हैं।
विज्ञापन
माता-पिता के साथ सारंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामयाबी सुविधाओं की मोहताज नहीं होती है। यह बात दोघट कस्बे के रहने वाले दर्जी लोकेंद्र के बेटे सारंग ने सच साबित करके दिखाई है। यूपी पुलिस सिपाही की भर्ती में सारंग ने 300 में से 276 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई की, बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया और जरूरत पड़ने पर पिता के साथ काम भी किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बेटे का यूपी पुलिस की वर्दी पहनने का सपना पूरा होता देख पिता लोकेंद्र और मां बबली काफी खुश हैं। पिता लोकेंद्र बताते हैं कि सारंग ने यूपी बोर्ड से हाईस्कूल में 81.5 और इंटरमीडिएट में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। पुलिस भर्ती की तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन करीब 12 घंटे पढ़ाई करता था। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा और आखिरकार प्रदेश में पहली रैंक हासिल कर ली।
 

यूपी पुलिस में एक बहन तो दूसरी सीआईएसएफ में केरल में तैनात
सारंग की बड़ी बहन आशा उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। 20 मई 2019 को उनका चयन हुआ था और वर्तमान में वह उन्नाव में तैनात हैं। छोटी बहन आभा सीआईएसएफ में हैं। 22 जनवरी 2025 को उनका चयन हुआ था और वर्तमान में वह केरल में तैनात हैं। अब सारंग की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
 
विज्ञापन

बागपत के 50 से अधिक युवाओं का चयन 
उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही की भर्ती में बागपत जिले के 50 युवाओं का चयन हुआ है। किरठल के सत्यम चौहान का चयन सिविल पुलिस में हुआ है। इसी गांव के प्रभात चौहान, जौहड़ी के सनी तोमर और लूंब के हर्ष चौहान का चयन पीएसी में हुआ है। इसके अलावा बागपत के पुराने कस्बे के पांच युवाओं का चयन सिविल पुलिस में हुआ है तो सरूरपुर के आठ युवा भी पुलिस में चयनित हुए हैं।

ये भी देखें...
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: बारिश के कारण रद हुआ यूपी और महाराष्ट्र का मैच, ये रहा दोनों टीमों का स्कोर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें