फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत, बिनौली, खेकड़ा में निर्विरोध निर्वाचन तय, छपरौली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को जिले के छह ब्लॉक मुख्यालयों में नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। बिनौली, बड़ौत और खेकड़ा में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन तीनों ब्लॉकों में केवल एक-एक ही नामांकन हुआ। शुक्रवार को कोई नामांकन वापस न होने की दशा में बागपत, पिलाना और छपरौली में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सोमवार को मतदान होगा। उधर, छपरौली में रालोद समर्थित प्रत्याशी के नामांकन को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में रालोद नेताओं ने पुलिस-प्रशासन पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी को रोकने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र और सीओ बड़ौत आलोक सिंह का कहना था कि सिर्फ प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक ही अंदर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई अंदर नहीं जाएगा। इसके बाद रालोद प्रत्याशी अंशु ने नामांकन किया। विकास प्रधान, श्याम सिंह, तेजपाल, महिपाल, उदयवीर, ओमबीर सिंह आदि मौजूद रहे। डीएम राजकमल यादव ने पिलाना ब्लॉक में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बागपत ब्लॉक
भाजपा और निर्दलीय के बीच होगा मुकाबला
बागपत। भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीनू पत्नी विनोद निवासी धनौरा सिल्वरनगर ने नामांकन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, हरीश चौधरी, संजय त्यागी, रमन एडवोकेट, निर्देश कुमार और जीत सिंह उनके साथ रहे। निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता पत्नी रमेश निवासी संतोषपुर ने भी नामांकन किया। सन्नी चौधरी, मनोज कुमार आदि साथ रहे। मीनू पक्ष ने सुनीता का नामांकन तीन बजे के बाद कराए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। एआरओ संजय गौतम ने सुनीता के समय से पूर्व नामांकन स्थल पर आने की बात कहकर उनकी आपत्ति खारिज कर दी। एआरओ ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापस नहीं हुआ तो शनिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन

छपरौली ब्लॉक
भाजपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी के बीच टक्कर
छपरौली। ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। काफी हंगामे के बाद रालोद प्रत्याशी अंशु पत्नी बृजपाल का नामांकन हो सका। अंशु इससे पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। करीब ढाई बजे भाजपा प्रत्याशी कमलेश पत्नी पीतम निवासी रठौड़ा ने नामांकन किया। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला उनके साथ रहे। अंतिम समय में किरठल निवासी भगत सिंह ने निर्दलीय रूप में नामांकन किया, जो जांच में निरस्त हो गया। एआरओ डॉ. अनिल भारती ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापसी का दिन है। अगर कोई नामांकन वापस नहीं होता है तो शनिवार को मतदान होगा।
बड़ौत ब्लॉक :
अनीता तोमर का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना जाना तय
बड़ौत। ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को नामांकन के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। वाजिदपुर गांव निवासी अनुज बरखा की भाभी अनीता तोमर ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन फार्म जमा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पालिका चेयरमैन अमित राणा, विधायक केपी मलिक, राजीव राठी ठेकेदार, ग्राम प्रधान अश्वनी तोमर उर्फ गुड्डू, बिजेंद्र शर्मा, शिवेंदू उनके साथ रहे। कोई दूसरा फार्म जमा न होने पर अनीता तोमर का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। एआरओ सूर्यप्रताप सिंह का कहना है कि शुक्रवार को नामांकन नाम वापसी के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, एडीओ कृषि रक्षा नरेश कुमार, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ पंचायत सुधीर तोमर, एडीओ समाज कल्याण सुधीर तोमर शामिल रहे।
खेकड़ा ब्लॉक :
रश्मि धामा का ब्लॉक प्रमुख बनना तय
खेकड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा समर्थित मवीकलां निवासी रश्मि धामा पत्नी प्रवेंद्र धामा ने नामांकन पत्र जमा कराया। उनका निर्विरोध प्रमुख चुना जाना तय हो गया है। इस दौरान विपिन राणा और देवेंद्र धामा भी साथ रहे। खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र में 37 ग्राम पंचायत है। इनमें 59 बीडीसी सदस्य है। चुनाव अधिकारी संदीप पाल ने बताया कि एक ही नामांकन पत्र जमा होने के कारण रश्मि धामा का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना जाना लगभग तय हो गया है।
रश्मि के पति ने निकाला विजय जुलूस, जमकर हुई आतिशबाजी
खेकड़ा ब्लाक प्रमुख के पद पर रश्मि धामा का निर्विरोध चुना जाना हो गया। इस पर उनके पति प्रवेंद्र धामा ने विजय जुलूस निकाला। लोगों ने उनका फूल मालाओं व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जुलूस में जमकर आतिशबाजी भी हुई। रश्मि धामा दोपहर करीब 12 बजे नामांकन करने के बाद घर लौट गई थी। खंड विकास कार्यालय पर उनके पति प्रवेंद्र धामा समर्थकों के साथ डटे रहे। शाम तीन बजे जैसे ही नामांकन पत्र जमा करने का समय समाप्त हुआ। समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। डीजे के साथ विजय जुलूस शुरू हो गया। कोतवाली पुलिस से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने जुलूस निकाले जाने की बात से इंकार कर दिया।
बिनौली ब्लॉक :
कुलदीप का प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय
बिनौली। प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुलदीप तोमर उर्फ चीकू पुत्र मास्टर प्रह्लाद सिंह निवासी बामनौली ने नामांकन किया। उनके साथ छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, जसवीर सोलंकी, अंजू कश्यप जिला मंत्री, दीपक बामनौली, मास्टर प्रह्लाद सिंह, प्रधान वेदपाल धामा, राहुल तोमर, संजीव शबगा, नितिन धामा, अमित धामा मौजूद रहे। एआरओ बीबी सिंह ने बताया कि निर्धारित समय तीन बजे तक एक मात्र कुलदीप तोमर उर्फ चीकू का नामांकन पत्र फार्म जमा हुआ। इसके अलावा अन्य कोई नामांकन फार्म जमा नहीं हुआ। कुलदीप तोमर उर्फ चीकू का प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय हो गया है। सहायक आनंद सिंह, अनुज जैक्सन, बीडीओ राहुल वर्मा भी मौजूद रहे।
पिलाना ब्लॉक :
दो सपा नेताओं के बीच होगा मुकाबला
बालैनी। पिलाना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जांच में दोनों के नामांकन पत्र सही पाए गए। पिलाना ब्लॉक प्रमुख पद पर इस बार दो सपा नेताओं में कड़ा मुकाबला है। बृहस्पतिवार को निवर्तमान प्रमुख अनीश यादव और पूर्व प्रमुख अनिल यादव के पुत्र अभयवीर यादव ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल किया। सुरक्षा की दृष्टि से सुबह से ही ब्लॉक में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एआरओ एसके वर्मा ने बताया कि जांच में दोनों प्रत्याशियों के फार्म सही पाए गए। शुक्रवार को यदि नामांकन वापस नहीं होता है तो शनिवार को होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें