फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी डूंडाहैडा मे मिले अज्ञात व्यक्ति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा फायर स्टेशन के समीप ईख में मिले अज्ञात व्यक्ति की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। शव की अभी तक शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्राम डूंडाहेड़ा में 22 मई की सुबह फायर स्टेशन के समीप किसान वीरेंद्र सिंह की ईख के खेत में करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर लावारिस में अंतिम संस्कार करा दिया था। इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया है। इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या करके शव यहां डाल दिया होगा। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें