फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी समूह की फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए एकजुट हो: राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
देशखाप चौधरी के आवास पर किसानों के बीच पहुंचे थे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। तीन अध्यादेश पारित कर उसने यह साबित कर दिया कि वह किसानों का भला नहीं चाहती। अब समय आ गया है कि किसानों को एकजुट होकर मोदी समूह की फैक्टरियां बंद करानी होगी।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृहस्पतिवार को पट्टी चौधरान स्थित देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर किसानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए तीन अध्यादेश के विरोध में किसान आक्रोशित है। हर हाल में सरकार को यह अध्यादेश वापस लेना होगा अन्यथा इसका बुरा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कहा कि यदि भाजपा सच में किसानों की हितैषी है तो इस मसले पर बात कर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए। सच सामने आ जाएगा। सरकार देश से मंडी सेक्टर को खत्म करना चाहते हैं। इससे किसान और आम उपभोक्ता बर्बाद होगा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान को डिजिटल इंडिया से जोड़ देना चाहिए, ताकि गन्ने की तुलाई करते ही उसकी वैरायटी, वेट, रेट और पेमेंट का मेसेज तुरंत उसके मोबाइल पर आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की चीनी मिले किसानों का 14 हजार करोड़ रुपए का भुगतान चीनी मिलों पर बकाया है। सरकार ने न तो 14 दिनों में भुगतान का वायदा पूरा किया और न ही ब्याज देने की बात पर खरी उतरी। किसानों को अपने बेचे गए गन्ने के बारे में इतनी भी जानकारी नहीं है कि उनका मय ब्याज कितना हिसाब बैठ रहा है। मलकपुर चीनी मिल पर बकाया भुगतान के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब किसानों को एकजुट होकर मोदी समूह की दूसरी फैक्टरियों को बंद कराने की कवायद में जुटना होगा तभी उनका बकाया भुगतान मिल सकेगा। इस अवसर पर यशपाल, गौरव तोमर, राजपाल प्रधान, सुभाष सिंह, हरबीर सिंह, जयपाल मास्टर, तरसपाल, अमित, कुलवीर राठी, विकास, रामकुमार, वकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें