फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंडरपास निर्माण कार्य में तेजी तीन माह में पूरा होने की उम्मीद

विज्ञापन
बड़ौत के बुढ़ाना मार्ग पर निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बुढ़ाना मार्ग पर निर्माणाधीन अंडरपास कार्य को अब तेजी से किया जा रहा है। इस तरह अगले तीन माह में कार्य पूर्ण होने की उमीद है। इसके बनने से लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर के बिनौली व बुढ़ाना मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। रेलवे अफसरों के अनुसार बिनौली मार्ग ओवरब्रिज का कार्य करीब 90 फीसदी व बुढ़ाना मार्ग पर 75 फीसदी पूरा हो चुका है। इनके नीचे बिनौली मार्ग पर अंडरपास निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, इससे जनवरी माह में वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया था।
इस तरह ही बुढ़ाना मार्ग पर ओवरब्रिज के साथ अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इस अंडरपास का अफसरों ने छह माह में निर्माण पूरा करने की बात कही थी। क्योंकि लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए यहां पर तेजी के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। अंडरपास के एक तरफ लिंटर डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

जल्द ही ट्रैक के दूसरी ओर खोदाई कर निर्माण कार्य किया जाएगा। रेलवे अफसरों के अनुसार अगले तीन माह में निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें