फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंडरपास निर्माण का चार घंटे कार्य हुआ, ट्रेन रोकने से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने के लिए पटरियां उखाड़ दी गईं। यह कार्य चार घंटे तक किया गया और इस दौरान गुजरने वाली दो ट्रेनों को रोका गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन पहुंचे यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। बस के सहारे उन्हें दिल्ली, शामली, सहारनपुर व अन्य स्थानों पर जाना पड़ा।
विज्ञापन

बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे फाटक है और यहां पर ओवरब्रिज व अंडरपास बनाने का कार्य चल रहा है। शनिवार को पटरियों के नीचे का रास्ता तैयार किया गया, जिसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। पटरियों के नीचे बॉक्स रखने के लिए अप और डाउन दोनों लाइनों के ट्रैक को उखाड़ा गया। कार्य दोपहर 12 बजे के बाद शुरू किया गया और यह कार्य शाम चार बजे तक चला। ट्रैफिक ब्लॉक होने के कारण दो ट्रेनें रोकी गईं। इसमें दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 64029 पैसेंजर ट्रेन जो दोपहर दो बजे आती है, वह अपने समय से डेढ़ घंटा देरी से बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंची।
इसके साथ ही शामली से दिल्ली जाने वाली 64036 अपने निर्धारित समय से कार्य के चलते सवा घंटा देरी से पहुंची, जो यात्री स्टेशन पहुंचे, उन्हें लौटना पड़ा। पूछताछ काउंटर से एनाउंस किया जाता रहा ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि बॉक्स फंसने से अंडरपास का काम अब आसान हो जाएगा, क्योंकि सबसे अहम कार्य रेलवे लाइन के नीचे से बॉक्स को लगाना था, जो शनिवार लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें