फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में यूपी के किसानों ने काटी गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा-यूपी सीमा विवाद के बीच बृहस्पतिवार को बागपत के नंगला बहलोलपुर गांव के किसानों ने हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में गेहूं की फसल काटी। हरियाणा के सीमाक्षेत्र में फसल कटवाने पर यूपी के अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए थे। इस दौरान सोनीपत जिले के तहसील अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बागपत के नंगला बहलोलपुर गंाव के किसान मनवीर यादव व सुनील यादव ने बताया कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से हरियाणा की सीमा में खड़ी गेहूं की फसल कटवाने की गुहार लगाई थी। हरियाणा के सीमाक्षेत्र में फसल कटवाने पर स्थानीय अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद किसानों ने सोनीपत के डीसी श्यामलाल पूनिया को प्रार्थना पत्र देकर गेहूं की फसल कटवाने की मांग की थी। डीसी के आदेश पर सोनीपत के तहसील के अधिकारियों ने पुलिस के साथ बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे मशीन लगवाकर किसान महावीर की पांच एकड़ गेहूं की फसल कटवाई। आने वाले दिनों में भी पुलिस सुरक्षा में गेहूं की कटाई का कार्य चलेगा।
12 मार्च को नष्ट कर दी फसल
नंगला बहलोलपुर के किसानों ने सोनीपत जिले के अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया था कि 12 मार्च को हरियाणा के किसानों ने उनकी फसल नष्ट कर दी थी। नलकूप भी उखाड़ कर ले गए थे। इस दौरान किसानों के साथ मारपीट व हवाई फायरिंग भी की गई थी। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि घटनाक्रम सोनीपत जिले का है। किसानों की समस्या सोनीपत पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

एक साल तीन बार किसानों पर हुए हमले
नंगला बहलोलपुर गांव के किसान सुनील यादव ने बताया कि पिछले एक साल में किसानों पर तीन बार हमला हो चुका है। इसमें किसानों ने बागपत प्रशासन व कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन हरियाणा का क्षेत्र बताकर कोतवाली पुलिस व प्रसाशनिक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें