फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधम सिंह और वर्षा बने चैंपियन

विज्ञापन
खेकड़ा के महामना मालवीय डिग्री कालेज मे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्र, छा? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
महामना मालवीय डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। छात्र वर्ग में उधम सिंह और छात्रा वर्ग में वर्षा को कॉलेज चैंपियन घोषित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्र वर्ग की पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें छात्र उधम सिंह प्रथम, सूरज नैन द्वितीय और कपिल देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की ढाई किलोमीटर दौड़ में छात्रा वर्षा प्रथम, नेहा शर्मा द्वितीय और तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सुनील तोमर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उधम सिंह को छात्र वर्ग का और वर्षा को छात्रा वर्ग का कॉलेज चैंपियन घोषित किया। विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज प्रबंधक नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष ब्रिजेेश शर्मा ने मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता संचालन में खेल अधिकारी डॉ. सुनील धीमान, गुंजन सिंह, डॉ. भवानी रामचंद्रन, गोपेश्वरदत्त पांडेय, डॉ. जगदीश कुमार, शिवेंद्र सिंह, उदयभान द्विवेदी, देवेश शुक्ला, सूर्यदत्त शर्मा, भूपेश कुमार, प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें