फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से बंद था ठेका, फिर कहां से आई मौत की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से बंद था ठेका, फिर कहां से आई मौत की शराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में देशी शराब का ठेका दो दिन से बंद था। सवाल है कि ठेका बंद था तो गांव में जहरीली शराब कहां से पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली है कि गांव की एक बस्ती में अवैध तरीके से शराब बेची जाती है।
चमरावल प्रकरण के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को देशी शराब के कुछ ठेके बंद कराए थे। इनमें नौरोजपुर गुर्जर गांव का ठेका भी शामिल था। रविवार को भी ठेका बंद था। मृतक अमरपाल के घर पहुंचे गांव के ही धीरज पर जहरीली मिलावटी शराब पिलाने का आरोप है। पुलिस धीरज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका है। शराब कहां से लाई गई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

416 लीटर शराब बरामद, 16 गिरफ्तार
एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध शराब की तस्करी करने वाले 16 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 416 लीटर देशी शराब हरियाणा/यूपी मार्का नाजायज बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें