फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई से उतरते ही दो युवकों से तमंचे के बल पर 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार देर शाम ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से उतरते ही रटौल अंडरपास के नजदीक दो युवकों से 40 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश किया परंतु सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

रटौल निवासी अरुण सैनी पुत्र लीलू का दोस्त बड़ौत निवासी सौरव का रटौल में फोटो स्टूडियो है। वे दोनों बाइक से अरुण की बुआ के यहां हरियाणा के जगदीशपुरा गांव गए थे। वे मंगलवार देर शाम लौट रहे थे। वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से रटौल अंडरपास के समीप उतरे। इसी दौरान आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनसे मारपीट कर 40 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित अरुण ने बताया कि वह अपनी बुआ के यहां से रकम लेकर आया था। घटना की जानकारी पाकर चांदीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल खेकड़ा क्षेत्र का होने पर लौट गई। इसके बाद खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और कांबिंग की। हालांकि बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खेकड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें