फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क हादसों में बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक हादसा छपरौली-उठौड़ा मार्ग पर तो दूसरा बड़ौत मार्ग पर सिनौली के पास हुआ
विज्ञापन

फोटो 15
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। रठौड़ा माार्ग पर नहर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार रुपेश (35) निवासी पट्टी धनकोशिया की मौत हो गई। इसके अलावा बड़ौत मार्ग पर सिनौली गांव में ई-रिक्शा की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी धनकोशिया निवासी रुपेश शुक्रवार को अपनी पत्नी और बच्चों को सिरसली गांव में ससुराल छोड़कर वापस लौट रहा था। छपरौली-रठौड़ा मार्ग नहर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रूपेश को राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रासते में उसकी मौत हो गई। अमरपाल ने बताया कि उसका भाई रुपेश मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी प्रीति और दो बेटे, दो बेटी रह गए हैं। दूसरा हादसा सिनौली गांव में हुआ। जहां बड़ौत की तरफ से आ रही ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सिनौली में हुए हादसे के मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों हादसों में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें