बुधवार की रात पीएनबी शाखा के एटीएम से दो बैटरी और एक यूपीएस किया था चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। बाजार पुलिस चौकी के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के एटीएम से बुधवार की रात बाइक सवार दो युवकों ने दो बैटरी और यूपीएस चोरी कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को माल सहित पाठशाला रोड से दबोच लिया। दोनाें आरोपी दिल्ली के जौहरीपुर के रहने वाले है।
नगर स्थित ओबीसी बैंक शाखा पंजाब नेशनल बैंक शाखा में समायोजित हो गई थी। शाखा के मुख्य गेट के पास एटीएम लगा हुआ है। बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो युवक एटीएम से दो बैटरी और एक यूपीएस चोरी कर ले गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाठशाला रोड से दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से यूपीएस और दोनों बैटरी भी बरामद कर ली। चोरी की यह घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों युवक दिल्ली के जौहरीपुर निवासी विपिन और राकेश है। उनसे चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।