फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल का बच्चा अगवा

Mon, 18 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
श्यौरगिरान मोहल्ले से लापता बच्चे के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में बदमाशों ने शनिवार को शाम के समय दो साल के बच्चे का घर से अपहरण कर लिया। परिजनों के शनिवार की रात में ही तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर रविवार को परिजनों ने मोहल्ले में ही पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से मोहल्लेवासियों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बच्चे को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया तो लोग शांत पड़े। लोगों ने बच्चे की शीघ्र बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।  
विज्ञापन
बदमाशों ने शनिवार को शाम के समय शोरगिरान मोहल्ला निवासी सब्जी विक्रेता आसिफ के दो वर्षीय बच्चे अनीस का घर से अपहरण कर लिया।  इधर-उधर तलाश करने के बाद जब अनीस नहीं मिला तो पिता आसिफ ने शनिवार को रात में ही कोतवाली में तहरीर देकर बच्चे को कराने की की मांग की, लेकिन चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने पीड़ित परिजनों की कोई सुनवाई नहीं की।   बच्चे को बरामद कराने और बच्चे को अगवा करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को दोपहर के समय परिजनों और मोहल्लेवासियों ने मोहल्ले में ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया पुलिस वाले तहरीर देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। परिजनों ने बच्चे का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई। 
विज्ञापन

मोहल्ले में हंगामे की सूचना मिलते ही एसएसआई चितवन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी आंदोलनकारियों की नोकझोंक हो गई।  इस दौरान पुलिस ने आसपास खाली पडे़ मकानों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने किसी तरह नाराज लोगों को समझा - बुझाकर शांत किया और शीघ्र ही बच्चे को बरामद करने का आश्वासन दिया। इसमें साहिसता, साहिल, मेहरबान, जमील, सलीम, अब्दुल, शमशेर, इमरान शामिल रहे। इस संबंध में सीओ सीपी सिंह ने कहा बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है।  टीमें बच्चे को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं। शीघ्र ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें