फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पानी से भरे ड्रम में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत

Mon, 12 Feb 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, रटौल। कस्बे में दो साल की बच्ची की पानी से भरे ड्रम में गिरने से डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत होने से शोक छा गया और परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्ची के शव को सुपुर्द ए खाक किया।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले असलम की बेटी अलीजा (2) रविवार को घर के आंगन में खेल रही थी। बताया कि पांच दिन पहले असलम की बहन की शादी हुई थी। जिसके चलते असलम की बहन के ससुराल वाले घर आए हुए थे और परिवार वाले मेहमानों के साथ कमरे में बैठ गए थे। अलीजा खेलते हुए बाथरूम में पहुंच गई। जहां पानी से भरे छोटे ड्रम में गिर गई और डूब गई। काफी देर बाद भी अलीजा के नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह पानी के ड्रम में पड़ी मिली। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बताया कि असलम 20 दिन पहले असलम की दूसरी बेटी हुई थी और बहन की शादी को लेकर घर में चल रहा खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें