फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से सड़क किनारे खिलौने बेच रही दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे खाई में पलटी, आरोपी चालक साथी के साथ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा मंदिर के बाहर खिलौने बेच रही दो महिलाओं को कार ने कुचल दिया। एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर घायल है। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। आरोपी कार चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

एलआईसी कार्यालय बड़ौत के पास रहने वाली सुनीता पत्नी हरिया और दर्शना पत्नी देशपाल निवासी नौरोजपुर रविवार को गुफा मंदिर के बाहर खिलौने बेच रही थी। दोपहर करीब ढाई बजे बागपत की ओर से तेज गति से आए कार सवार ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया। सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्शना गंभीर घायल हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। कार का चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। दर्शना को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनीता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी कार चालक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें