फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रद रहेंगी दो ट्रेनें

Sat, 10 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को दो ट्रेनें कोहरे के चलते रद कर दी गई हैं। आधा दर्जन  ट्रेनों के घंटों लेट रहने की आशंका है। इसे लेकर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


वैसे दिल्ली-सहारनपुर रूट पर ट्रेनों का रद होना व लेट होना आम है, लेकिन अब रेलवे प्रशासन ने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कई ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

स्टेशन अधीक्षक पीके बोस व स्टेशन मास्टर ओमवीर ने बताया कि कई दिन से धुंध अधिक पड़ रही है। इस कारण रेलवे प्रशासन ने दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 54459 व सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 54460 को रद करने का निर्णय लिया है। इस संबंध मेें नोटिस भी चस्पा करा दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, खेकड़ा में सुबह कोहरे के चलते मार्गों पर वाहनों एवं ट्रेनों के पहियों की रफ्तार धीमी रही। सुबह करीब छह बजे अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण मार्गों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई और ट्रेनें भी आधा से एक घंटे की देरी से पहुंचीं। सुबह करीब दस बजे धूप निकलने से राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें