फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Tue, 02 Jul 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सोमवार को एक साथ दो ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना और रद्द होना आम बात है। सोमवार को भी एक साथ दो ट्रेनें रद्द रहीं। दिल्ली से चलकर हरिद्वार जाने वाली और हरिद्वार से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन रद्द रही। ऐसे मेें नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार मेें खड़े यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं यात्रियों को बसों व डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ा।
यात्रियों में प्रभाकर, सुनील, दिनेश, अर्जुन, प्रवीण आदि का कहना था कि इस रेल मार्ग पर सुविधा बढ़ने की बजाय लगातार घटती जा रहीं हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्टेशन मास्टर अनुज राठी ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रविवार को ही ट्रेन रद्द होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया था।
विज्ञापन


- ट्रेन रद्द होने से बसों व डग्गामार वाहनों में बढ़ी भीड़
दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेन रद्द हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जैसे ही यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की सूचना प्राप्त हुई, रेल यात्री बस स्टैंड की ओर दौड पड़े। ऐसे में बसों में भी भीड़ उमड़ पड़ी, कुछ यात्रियाें को बसों में सीट न मिलने की वजह से डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें