फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठेके का ताला तोड़कर दो हजार की नकदी व शराब की चार पेटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में पाठशाला चेक पोस्ट के पास स्थित देसी शराब के ठेके का चोरों ने ताला तोड़कर दो हजार रुपये की नदकी व चार पेटी शराब की चोरी कर ली। सेल्समैन जोगेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

देसी शराब ठेके के सेल्समैन जोगेंद्र ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि शनिवार की रात चोरों ने शराब ठेके के शटर का ताला तोड़कर ठेके में रखी देशी शराब की चार पेटी, दो हजार रुपये की नकदी और सीसीटवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर ली। सुबह के समय ठेके पर आने के बाद शटर का ताला टूटने पर चोरी की घटना का पता लगा। सेल्समैन ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी ओमप्रकाश सिरोही का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें