फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस मुठभेड़ में ट्रांफार्मर में चोरी करने वाले दो चोर घायल

Mon, 25 Aug 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल  हुए चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल के पास नहर पटरी पर शनिवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले दो चोर सोनू निवासी सबखेड़ी व आस मोहम्मद निवासी बड़का घायल हो गए। पुलिस ने इन दोनों के साथ ही इनाम निवासी बड़ौत को भी पकड़ा है। इनके पास से चोरी किया गया सामान, दो तमंचे व गाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन

एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार चेकिंग के दौरान शनिवार रात में चोरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी तो जवाबी फायरिंग में सोनू और आस मोहम्मद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि वहां से भाग रहे इनाम को भी पकड़ लिया गया। चोरों ने बागपत व शामली से 12 से अधिक जगह से तार व ट्रांसफार्मर से सामान चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात पुलिस से बताई है।
चोरों के पास से दो ट्रांसफार्मर कॉइल, चार आईटी रॉड, दो कोर होल्डर, 800 कोर पत्ती, दो तमंचे, दो कारतूस, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद की गई है। बताया कि सोनू के खिलाफ आठ, आस मोहम्मद के खिलाफ दस व इनाम के खिलाफ भी दस मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि घायलों का अस्पताल में उपचार कराने के बाद तीनों चोरों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें