फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी

Wed, 11 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के सिसाना रोड पर स्थित जैन इंटर कॉलेज में वाटर कूलर का पानी पीने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ गई। स्कूल स्टाफ ने आनन-फानन में दोनों छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया । 
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया उन्होंने स्कूल में लगे वाटर कूलर से पानी पिया था, इसके बाद  चक्कर आने शुरू हो गए। चिकित्सकों ने कहा दूषित पानी पीने से ही छात्राएं बीमार हुई हैं। मंगलवार  को दोपहर के समय जैन इंटर कॉलेज में वाटर कूलर से पानी पीने पर छात्रा पायल (17) पुत्री ऋषिपाल और हेमा को चक्कर आने शुरू हो गए।

अन्य छात्राओं ने दोनों की हालत बिगड़ती देखी तो स्कूल के शिक्षकों को मामले से अवगत कराया। स्कूल के स्टाफ ने छात्राओं की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। कुछ देर बाद हालत में सुधार होने पर दोनों छात्राओं ने बताया उन्होंने स्कूल में लगे वाटर कूलर से पानी पिया। अचानक उन्हें चक्कर आने शुरू हो गए।
विज्ञापन


हालत में सुधार होने पर दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने दोनों को  घर भेजा। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया जांच के दौरान बता चला कि गंदा पानी पीने के कारण ही छात्राएं बीमार हुई हैं। उधर, स्कूल की प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने बताया छात्राओं के बीमार होने की कोई जानकारी नहीं है। यदि पानी पीने से छात्राएं बीमार हुई है तो पानी की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन


छात्राओं के बीमार होने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी शिकायत कोई करता है तो जांच कराकर कार्रवाई होगी। 
- डॉ. आशुतोष भारद्वाज, डीआईओएस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें