फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को टक्कर मारने वाले दो छात्रों को पकड़ा, बुलेट बरामद

विज्ञापन
बागपत के सर्राफा बाजार में तेज गति से बाइक चल रहे युवकों को थप्पड़ मारती दरोगा सुमन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
मुख्य बाजार में हुई घटना के बाद पुलिस की खुली नींद, बाइक दौड़ाने वालों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के बड़ा बाजार में गेट के पास स्टंट करते हुए छात्राओं को बुलेट बाइक से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार किया। बुलेट बाइक भी बरामद की गई है। उधर, इस घटना के बाद पुलिस की नींद खुल गई। बुधवार को पुलिस ने बाजार में बाइक दौड़ाने वालों पर शिकंजा कसते हुए धरपकड़ की।
परीक्षा देकर लौट रही पांच छात्राओं को मंगलवार को बुलेट बाइक से स्टंट कर रहे तीन छात्रों ने बड़ा बाजार के गेट के पास टक्कर मार दी थी। इसके बाद तीनों भाग गए थे। छात्राओं का उनके परिजनों ने उपचार कराया था। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि बाइक के नंबर के आधार पर दो छात्रों को पकड़ लिया गया है, जबकि एक अभी नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि वह छात्र दसवीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे और सूजरा व गठीना के रहने वाले वह नाबालिग होने के बाद भी बुलेट बाइक दौड़ा रहे थे। उनके पास से बुलेट बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाजार में बाइक दौड़ाने वालों पकड़ा
बाजार में मंगलवार को छात्राओं को टक्कर मारने की घटना पर एसपी ने कड़ा संज्ञान लिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कोतवाली पुलिस को बाजार में बाइक दौड़ाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस बाजार में पहुंची और बाइक दौड़ाने के साथ ही एक बाइक पर तीन बैठकर जाने वालों को पकड़ा। किसी का चालान किया गया तो किसी की बाइक सीज की गई। पुलिस ने चार बाइकों को पकड़कर कोतवाली भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें