फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष

Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डीजे कॉलेज में घटना के बारे में छात्रों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के दिंगबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को मामूली कहासुनी को लेकर दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूसों और बेल्टों से हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख छात्र गुटों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह दिंगबर जैन डिग्री कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल तोमर पुत्र सोहनवीर निवासी बड़ौली और राहुल पुत्र यशपाल निवासी बड़ौली के बीच मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान छात्र गुटों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इसमें कई छात्र लहूलुहान हो गए। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
  मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छात्र गुटों को पकड़ लिया और थाने ले आई। बाद में दोनों छात्र गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना था कि मामूली कहासुनी को लेकर छात्र गुटों में मारपीट हो गयी थी। कॉलेज का माहौल कतई खराब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल तोमर ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों ने कॉलेज में घुसकर उन पर हमला बोल दिया था। जवाब में हमें भी मारपीट करनी पड़ेगी। सीओ सीपी सिंह का कहना था कि दोनों पक्षों का समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें