फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म

Fri, 15 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 बागपत के बड़ौत में महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक दो साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। जब बुधवार की शाम महिला ने शादी की बात रखी तो उसने इंकार कर दिया। इस पर युवक ने महिला और उसकी पांच साल की  बेटी को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और भाग निकला।
विज्ञापन

शामली की एक महिला की शादी नगर के एक मोहल्ले के युवक से 10 साल पूर्व हुई थी। दो साल बाद जब उसने बच्ची को जन्म दिया तो उसके पति ने उसे घर से भगा दिया और दो साल से वह अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान बड़ौत के एक मोहल्ले का युवक उसे शामली से यह झांसा देकर ले आया कि वह उसके साथ शादी करेगा।
  दो साल तक आरोपी युवक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। बुधवार को जब महिला ने शादी की बात रखी तो युवक ने इंकार कर दिया। इस पर महिला ने उसे बुरा भला कहा तो युवक ने महिला और उसकी पांच साल की बेटी को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

  वह बुधवार की रात में नेहरू रोड पुलिस चौकी पहुंची और उसने तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा तहरीर पर जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें