संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पुलिस ने लाखों रुपये की कीमत का 36 किलो गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए गांजा तस्करों ने पूछताछ में बताया कि काफी लंबे समय से गांजा तस्करी कर रहे हैं। यूपी के सहारनपुर, मुज्जफरनगर समेत अन्य जिलों में गांजा तस्करी करते हैं, जो गांजे की खेप लेकर सहारनपुर जा रहे थे। सीओ विजय चाौधरी ने बताया कि 36 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर अनुज निवासी चठैरी दादरी और मोहित निवासी कमाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गांजा तस्कर अनुज के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। दोनों गांजा तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बार-बार वायरल हो रही गांजा तस्करों की वीडियो
गांजा तस्करी का गोरखधंधा जिले में बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिसमें कई बार गांजा तस्करों की वीडियो भी वायरल हो चुकी है। इनमें कई गांजा तस्करों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।