जाम के दौरान वाहन निकालने में दो पक्ष भिड़े
बड़ौत। महावीर मार्ग पर सोमवार की दोपहर जाम लग गया। इस दौरान जाम में फंसे दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो एक पक्ष के लोग पुलिस से भी उलझ गए। बाद में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवा।
दरअसल महावीर मार्ग पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। रही सही कसर दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर पूरी कर दी है। इसके चलते आए दिन जाम लगता रहता है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। देखते ही देखते महावीर मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान अपने-अपने वाहन निकालने के दौरान दो पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इसके चलते जाम के हालात और बिगड़ गए। सूचना पर जैसे ही पुलिस पहुंची एक पक्ष के लोग पुलिस से भी उलझ गए। पूर्व सभासद ललित जैन का कहना है कि नगर में जाम लगना अब आम बात हो गई है।