संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बिनौली। सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर पलड़ी व खेवड़ा गांवों के बीच कैंटर की टक्कर से पिकअप में सवार दौझा गांव के किसान शाबिर के इकलौते बेटे साकिब (18) और अक्षय कश्यप (16) की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य किसान घायल हो गए। घायलों का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। दो की मौत होने से दौझा गांव में शोक छा गया। दौझा गांव निवासी आरिफ ने बताया कि बुधवार रात किसानों के साथ पिकअप गाड़ी में भिंडी समेत अन्य सब्जियां लेकर दिल्ली की आजाद आजादपुर मंडी में बेचने जा रहे थे। पिकअप को चालक ललित चला रहा था।
जैसे ही उनकी पिकअप गाड़ी सोनीपत जिले में पलड़ी कलां व खेवड़ा गांव के बीच पहुंची तो पिकअप के टायर में पंक्चर हो गया। चालक ललित पिकअप गाड़ी को साइड में खड़ी कर टायर को खोलकर पंक्चर लगवाने चला गया। किसान और श्रमिक गाड़ी में बैठे रहे।
रात 11 बजे पीछे से आए एक कैंटर ने पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप में बैठे साकिब, अक्षय कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई और किसान रोजुद्दीन, कशिक, अरुण, आसिफ, आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आए पुलिसकर्मियों ने घायलों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया।
परिवार वाले घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर आ गए। वहीं हादसे का पता चलने पर मृतकों के परिवार के लोग सोनीपत पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए। वहां से पोस्टमार्टम के बाद शव यहां लेकर आए।
फोटो :23: सोनीपत में गांव खेवड़ा के पास एनएच-334बी पर हुए हादसे के बाद बहालगढ़ थाना में पहुंचे प