फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

Mon, 16 Jan 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
लिाप कर रही महिला को संभालते परिजन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सिनौली गांव से रविवार को बड़ौत एक शादी में कन्यादान देने जा रहे स्कूटी सवारों को सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से वह भाग निकला। एक साथ दो लोगों की मौत परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्रवीण उर्फ पप्पू उम्र 50 पुत्र हरिकिशन और प्रदीप उर्फ सतीश उम्र 60 पुत्र भंवर सिंह सिनौली गांव के रहने वाले थे। दोनों अलग-अलग परिवार से हैं। रविवार को दोनों स्कूटी से गांव के ही संत कुमार शर्मा की बेटी की शादी में बड़ौत कन्यादान देने जा रहे थे। जब दोनों बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सरस्वती हास्पिटल के सामने पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार शबगा निवासी ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रवीण और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सभी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्रवीण और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि शबगा निवासी सोनू उपचार के बाद अस्पताल से भाग निकला। बताया कि वह नशे की हालत में बाइक चला रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। महिलाओं और बच्चों सहित युवतियों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक प्रदीप के भाई कृष्णदत्त शर्मा ने शबगा निवासी सोनू पुत्र किशनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



हेलमेट न पहनने की वजह से गई दो जान

प्रवीण ओर प्रदीप जिस समय स्कूटी पर सवार होकर बड़ौत आ रहे थे, तो उनके पास हेलमेट नहीं था। यदि वे हेलमेट पहनने होते तो शायद उनकी जान बच जाती। इसके अलावा राहगीरों के अनुसार बाइक सवार शबगा निवासी सोनू शराब के नशे में था और तेज गति से बड़ौत से अपने गांव जा रहा था। जिस समय उसकी टक्कर स्कूटी पर लगी, तो सोनू हेलमेट पहनने हुआ था, जबकि स्कूटी सवार बिना हेलमेट के थे।

लिाप कर रही महिला को संभालते परिजन

लिाप कर रही महिला को संभालते परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें